दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने किया महिला का उत्पीड़न,रिपोर्ट दर्ज
Moradabad News - महिला के ससुरालवालों ने दहेज के लिए अत्याचार और बलात्कार का प्रयास किया। पति, सास और अन्य परिजनों ने उसे परेशान किया और मारपीट की। जब महिला ने शिकायत की, तो उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दहेज की मांग को लेकर महिला पर अत्याचार और बलात्कार का प्रयास किया गया। पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर निवासी महिला की शादी मानपुर थाना स्वार जिला रामपुर के युवक साथ फरवरी 2016 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति,सास ,जेठ, देवर व जेठानी देवरानी ,ननद निवासी विजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर दहेज में एक कार व दो लाख रूपये की माँग करते हुए प्रताडित करते रहते थे तथा खाने पीने की चीजों व कपड़ा आदि से वंचित रखते थे। महिला का पति शराब पीकर प्रार्थनी को जानवरों की तरह मारता पीटता था उक्त दम्पत्ति से तीन बच्चे पैदा हुए।
महिला अपनी व अपने मायके वालों की इज्जत की खातिर तमाम यातनायें सहती रही। 11दिसंबर को महिला के देवर ने मौका पाकर महिला को कमरे में अकेला देखकर रात्रि 10 बजे जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। यह बात जब महिला ने अपने पति को फोन पर व अपनी सास आदि को बताई, तो इन लोगों ने उल्टे महिला को गन्दी-2 गालियां दी और मारपीट की और उन लोगों के कहने से पति ने महिला को फोन पर तीन तलाक कहकर सारे रिश्ते नाते खत्म कर दिये और घर से धक्के देकर घर से वाहर निकाल दिया। महिला ने 12 दिसंबर को मौका पाकर अपने भाई को फोन पर आप बीती बताई। भाई सूचना पाकर बहन की ससुराल गया तो इन लोगों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


