महमूदपुर माफी में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - गुरुवार दोपहर महमूदपुर माफी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला स्वाति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुरादाबाद-संभल मार्ग जाम करने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

महमूदपुर माफी में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल मार्ग स्थित महमूदपुर माफी में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। संभल के हजरतगढ़ी निवासी स्वाति (22), पत्नी पुष्पेंद्र को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महमूदपुर माफी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की बच्चे को जन्म देने के दौरान मौत हो गई, इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही और सही इलाज न मिलने से महिला की जान चली गई।

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मुरादाबाद-संभल मार्ग जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह अस्पताल पहले किसी अन्य नाम से संचालित होता था, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने कुछ समय बाद बिना रजिस्ट्रेशन और नए सिरे से अवैध तरीके से अस्पताल शुरू कर दिया। वहीं घटना के संबंध में कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।