Moradabad News: पशु चराने गई महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी को जेल
Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने पुलिस में शिकायत की। आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति पंजाब में काम करता है और घटना की जानकारी देने पर आरोपी ने उसके घर आकर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पशु चराने गई महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले को लेकर महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। बीती 25 जुलाई को वह जंगल में पशु चराने के लिए गई थी। तभी गांव का मोहन उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर जबरन करने के खेत में लेकर चला गया फिर दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की जानकारी महिला ने पति को दी, जिसके बाद 27 जुलाई को आरोपी उसके घर आया और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा।


