Moradabad News: बंटवारे को लेकर विवाद में महिला को पीटा, देवर समेत पांच पर केस
Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में भूमि और पैसों के बंटवारे को लेकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने देवर और अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। आरोपी ने पीड़िता का बायां कान काट दिया और उसके पति के साथ भी मारपीट की।

Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में खेत और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर, प्रधान के बेटे समेत पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के गांव लोधीपुर वासु निवासी सरोज पत्नी महेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को शाम करीब चार बजे उसकी देवर रामबाबू से खेतों के पैसों के बंटवारे को लेकर बात चल रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवर रामबाबू, ग्राम प्रधान का बेटा भूपेंद्र, सुशीध, ब्रजकिशोर और नरेश ने मिलकर गाली गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी।
जिससे पीड़िता का बायां कान कट गया और खून निकलने लगा। आरोपियों ने पीड़िता के पति के साथ भी मारपीट की। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


