Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWidow s Home in Sharif Nagar Burns Suspected Arson Amidst Property Dispute
महिला के घर में आग से लाखों का सामान जला

महिला के घर में आग से लाखों का सामान जला

संक्षेप:

Moradabad News - शरीफ नगर के नई बस्ती मोहल्ले में विधवा महिला कमरुल जहां के घर में आग लग गई। कमरुल अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गई थी, जब आग लगी। पड़ोसियों पर आग लगाने का शक है, क्योंकि कुछ लोग उसके घर को खरीदने की योजना बना रहे थे। उसकी चादर बनाने की मशीन और कपड़े जल गए।

Jan 13, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

शरीफ नगर के नई बस्ती मोहल्ले में रहने वाली विधवा महिला कमरुल जहां के घर में अचानक आग लग गई, जिससे उसके घर के आंगन में लगी पुराने कपड़ों से चादर तैयार करने वाली मशीन में आग लग गई। महिला मोहल्ले के कुछ लोगों पर आग लगाए जाने का शक जाहिर किया है। शरीफनगर के नई बस्ती निवासी कमरूल जहा के पति नासिर हुसैन की कई साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से कमरुल जहां मेहनत मजदूरी करके अपना और पांच बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। पालन पोषण के लिए उसने पुराने कपड़ों को खरीद कर चादर बनाने के लिए घर के आंगन में हाथ वाली मशीन लगाई हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को वह घर में ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारी में लालापुर पीपलसाना गई हुई थी। मंगलवार की सुबह पड़ोस के किसी युवक ने उसको फोन पर बताया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है। कमरुल निशा मंगल की सुबह भागती हुई घर पहुंची,ताला खोल कर देखा तब उसको घर में लगी हुई खड्डी मशीन एवं पास में रखे हुए पुराने कपड़ों के कई बोरे जलकर राख हो चुके थे। कमरुल निशा ने शक जाहिर किया है कि मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर को खरीदने की साजिश रचते रहते हैं,उन्हीं में से किसी ने आग लगा दी।