Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWestern UP Lawyers Demand High Court Bench Amid Protests
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Moradabad News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि बेंच की स्थापना से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा।

Dec 17, 2025 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसके साथ एसडीएम कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया, बाद में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय सिंह ,सचिव सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्र हुए, जहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, सभी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए ताकि लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस बीच अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष जबर सिंह,चौधरी अजय पाल सिंह, भगवान शरण माथुर, चैतन्य पाल सिंह, आशीष शर्मा, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह, मैरादि श्रोत्रीय, ताहिर हुसैन, आतिफ कमाल अनवार हुसैन, विक्रांत कुमार, सुमित चौधरी,कपिल बालियान, प्रमोद शर्मा, अनोद चौधरी के अलावा भारी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे। ----------- कांठ में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा फोटो:::कांठ 1 ,कांठ में बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्तागण। --------------------- कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कांठ संत दास पवार को सौंपा और हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में अवगत कराया है कि केंद्रीय संघर्ष समिति लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच ना होने से अधिवक्ता गणों एवं क्षेत्र की जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है तथा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन कांठ के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा निबंध रजिस्ट्री कार्य करने का भी बहिष्कार किया गया। इसमें क्षेत्र के राजनीतिक गैर राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक एवं आम जनता का भी सहयोग प्राप्त हुआ, संगठनों द्वारा भी मांग का समर्थन किया गया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग की है। इस दौरान महासचिव दीपक विश्नोई, चंद्रपाल सिंह, सुगम पवार, डॉ विनीत नैन, शहजाद रफी, मोहम्मद इकबाल, प्रमोद कुमार शर्मा, दीप सिंह चौधरी यशवीर सिंह कोमल सिंह कपिल राणा अतुल कुमार चरण सिंह शीशपाल सिंह मरगूब अहमद सचिन राजपूत नन्हे खा मोहम्मद इकबाल मुसर्रत हुसैन महावीर सिंह प्रेम सिंह संजीव कुमार विश्नोई विजयवीर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।