हफ्ते भर पारे को काबू में रखेंगे विक्षोभ के बादल

Apr 04, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में बैसाख के महीने की शुरुआत में गर्मी का पारा नियंत्रण में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार रात आंधी और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा, जिससे हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है।

हफ्ते भर पारे को काबू में रखेंगे विक्षोभ के बादल

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता बैसाख के महीने की दहलीज पर गर्मी का पारा अभी काबू में रहने वाला है। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ इसका कारण बनेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर रात आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह आसमान पर काफी घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर तीन दिनों के बाद दिखाई देगा। जिसकी वजह से आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी साथ ही इक्का दुक्का बार तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

जिसकी वजह से मौसम अभी हफ्ते भर तक लगभग खुशनुमा बना रहेगा। एक सप्ताह तक गर्मी का पारा काबू में बना रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।