Moradabad News: रिमझिम फुहारों की झड़ी से मौसम हुआ खुशगवार
Moradabad News: मुरादाबाद में रविवार को मौसम ने खुशनुमा बदलाव दिखाया। आसमान में घटाएं छाने के कारण हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई है।

Moradabad News: मुरादाबाद। आषाढ़ के महीने की विदाई से पहले ही मौसम ने अपना मिजाज बदला तो मंजर सावन की फुहार पड़ने जैसा खुशनुमा हो उठा। रविवार को आसमान पर घिरीं घटाओं ने झड़ी के अंदाज में रिमझिम फुहारें बरसाकर मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में कमी आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप रविवार को रिमझिम फुहारें गिरीं। आसमान पर घने बादल छाए होने के चलते धूप नहीं निकली और नम पुरवा हवा के साथ मौसम काफी खुशगवार हो गया। मुरादाबाद में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बने रहने की संभावना जाहिर की है। आसमान पर सामान्य तौर से घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश होने का सिलसिला रुक-रुककर जारी रह सकता है। एक-दो बार काफी तेज बारिश होने की भी संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


