Weather Update Muradabad Experiences Fog and Cold Winds After Western Disturbance धूप पड़ी नरम, बढ़ा बर्फीली हवा का सितम, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWeather Update Muradabad Experiences Fog and Cold Winds After Western Disturbance

धूप पड़ी नरम, बढ़ा बर्फीली हवा का सितम

Moradabad News - मुरादाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन की बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ हुआ। हालाँकि, बर्फीली हवा और कोहरे ने धूप का आनंद लेने में बाधा डाली। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 29 Dec 2024 06:32 PM
share Share
Follow Us on
धूप पड़ी नरम, बढ़ा बर्फीली हवा का सितम

मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बारिश का माहौल रहने के बाद रविवार को बादलों का घेरा छंटा, लेकिन चमकीली और गुनगुनी धूप का लुत्फ लेने की शहरवासियों की मंशा पर मौसम पानी फेरता नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय हो जाने पर आसमान साफ होते ही कोहरे और धुंध का असर दिखाई देना शुरू हो गया। पहाड़ों से चली बर्फीली हवा ने धूप में भी अपना दबदबा बढ़ा लिया और कंपकंपी का एहसास बढ़ गया। रविवार को सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया। पूर्वाह्न से पहले कोहरा छंट जाने से अच्छी धूप खिलने की शहरवासियों की उम्मीद बढ़ी, लेकिन कुछ ही देर में बर्फीली हवा के साथ वातावरण में छाई धुंध ने अपना पहरा बढ़ा लिया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में रात का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक घट जाने की संभावना जाहिर की है। आज सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से चलना शुरू हुई सर्द हवा का असर आज भी दिन के समय मौसम पर दिखाई दे सकता है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन, बर्फीली हवा के चलते मौसम काफी सर्द रहने के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।