Moradabad News: अब कुछ दिन की छुट्टी पर मानसून, खूब सताएगी गर्मी
Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता पिछले हफ्ते भर बीच-बीच में बारिश का सिलसिला बने रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही इस मामले में अब तकलीफ और ज

Moradabad News: पिछले हफ्ते भर बीच-बीच में बारिश का सिलसिला बने रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही इस मामले में अब तकलीफ और ज्यादा बढ़ाने वाली खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिन सक्रिय बना रहा मानसून अब छुट्टी पर जा रहा है। मानसून की सक्रियता में जोरदार ब्रेक लग रहा है। जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है। वातावरण में बनी हुई जबरदस्त नमी के बीच दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जोकि 45 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी का एहसास कराएगा।
रविवार को हवा की दिशा बदल गई। पश्चिम दिशा से हवा चलने की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है।


