ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकरवट बदलने के मूड में आया मौसम

करवट बदलने के मूड में आया मौसम

रविवार को सुबह-सुबह धूप खिली लेकिन कुछ ही देर बाद हल्की धुंध के साथ आसमान पर बादल छाए रहे। बादल बनने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन भर ठंड भी न के बराबर रहा। मौसम...

करवट बदलने के मूड में आया मौसम
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 20 Jan 2019 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को सुबह-सुबह धूप खिली लेकिन कुछ ही देर बाद हल्की धुंध के साथ आसमान पर बादल छाए रहे। बादल बनने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन भर ठंड भी न के बराबर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत सिस्टम बनने से अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डा. एचएच कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को हिमांचल प्रदेश तक बन गया है। सोमवार दोपहर बाद उत्तराखंड और यूपी में इसका प्रभाव बनना शुरू हो जाएगा। इससे अगले दो तीन दिन बारिश पड़ने की संभावना है। हवा में नमी बढ़ने से पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

बारिश के बाद सुबह-शाम कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। जीआईसी में मौसम प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि रविवार को दिन भर बादल बने रहने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही पारे में बढ़ोतरी बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि शनिवार की तुलना में लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें