
पश्चिमी विक्षोभ के बादलों ने दिन में कराया ठंड का एहसास
Moradabad News - फागुन की धूप में बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार को मौसम ने ठंड का एहसास कराया। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जो औसत से दो डिग्री अधिक है।
फागुन की धूप में लगातार बढ़ रही गर्माहट के बीच सोमवार को मौसम के बदले अंदाज ने एक बार फिर दिन के समय ठंड का एहसास कराया। सोमवार को सुबह से आसमान पर आंशिक बादल नजर आए, पूर्वान्ह के समय बादलों का दबदबा बढ़ गया। जिससे एक बार फिर दिन के समय ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को मुरादाबाद में आसमान पर बादल छाए, लेकिन, इस पश्चिमी विक्षोभ के काफी कमजोर होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।
अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जोकि औसत की तुलना में दो डिग्री अधिक हो सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




