फिर बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Moradabad News - मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों, including मुरादाबाद, के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम में और बिगड़ने की संभावना है, जिसमें तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट और तेज बारिश की आशंका है।

महीने भर से रुक-रुककर मौसम के बिगड़ने के बने सिलसिले के बीच अब मौसम काफी अधिक बिगड़ जाने का अंदेशा मौसम विभाग की तरफ से जताया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम के फिर से बिगड़ने के हालात बन सकते हैं। आज बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के फिर से बिगड़ने का कारण बन सकता है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा हुआ रहने का अंदेशा है।
आसमान पर घने बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है। गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बारिश का सिलसिला रुकने के बाद रात के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


