Weather Alert Rain Forecast for Muradabad with Orange Alert Issued मुरादाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWeather Alert Rain Forecast for Muradabad with Orange Alert Issued

मुरादाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

Moradabad News - सोमवार को मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से बारिश होने के आसार सोमवार को मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से बारिश होने

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 31 Aug 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
मुरादाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार को बादल छाए रहने और नम हवा चलने से मौसम का मिजाज बदला। दिनभर धूप नहीं निकलने से मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने के चलते सोमवार को मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला दिनभर बना रह सकता है। एक या दो बार भारी बारिश होने के आसार हैं।

कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। पिछले हफ्ते दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। कल मंगलवार को भी सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।