वार मेमोरियल की तैयारियां परखने सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे अफसर
Moradabad News - बुद्धिविहार में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वार मेमोरियल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर निगम द्वारा उद्घाटन की भी तैयारियां शुरू कर दी गई ह

बुद्धिविहार में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वार मेमोरियल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर निगम द्वारा उद्घाटन की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में उद्घाटन से पूर्व अंतिम तैयारियों को परखने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल कमांडिंग इन चीफ सेंट्रल कमांड अनिन्दया सेन गुप्ता 13 फरवरी को महानगर आ रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम, जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तर भारत, डीजी मिश्रा सैन्य अफसरों के साथ सेना के हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे। उनका निगम अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह सैन्य अफसरों के साथ वार मेमोरियल पहुंचे।
उन्होंने करीब पौन घंटे तक बारीकी से प्रत्येक मॉड्यूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार मेमोरियल की संरचना, प्रस्तुतिकरण एवं उद्देश्य की जमकर सराहना की। कहा कि यह संग्रहालय भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, एवं कर्तव्य निष्ठा की भावना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि वार मेमोरियल की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


