Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsVoter Registration Issues in Moradabad Over 3 000 Forms Not Submitted
ऐसे भी मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र ले लिए पर जमा नहीं किए

ऐसे भी मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र ले लिए पर जमा नहीं किए

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में 3 हजार से अधिक मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए। मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 900 प्रपत्र वापस नहीं आए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 84.24 प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा हुए हैं, जबकि 15.76 प्रतिशत मतदाता एएसडी के तहत दर्ज हैं।

Jan 04, 2026 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में ऐसे मतदाता भी हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए। जिनके नाम से गणना प्रपत्र तो गए पर वापस नहीं आए। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या 3 हजार से ज्यादा है। मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 900 गणना प्रपत्र नहीं जमा हुए हैं। एसआईआर में छब्बीस दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को जमा करने के लिए तिथि तय की गई थी। इस तिथि तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सभी छह विधानसभा क्षेत्रों मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी और कुंदरकी में कुल मिला कर 3 हजार लोगों ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओवर ऑल 24.59 लाख मतदाताओं वाले जनपद में 84.24 फीसदी गणना प्रपत्र जमा हुए हैं। 15.76 प्रतिशत मतदाता एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट) दर्ज हैं। जिले में कुल गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की संख्या दशमलव चौदह (.14) फीसदी है। इसमें मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 900 ऐसे मतदाताओं की संख्या है जिन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्र नहीं दिए। दूसरे स्थान पर ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र हैं यहां 600 गणना प्रपत्र जमा नहीं हैं। सबसे कम आंकड़ा काँठ का है यहां सिर्फ 347 ऐसे गणना प्रपत्र हैं जो जमा नहीं हो सके। मुरादाबाद नगर और ठाकुरद्वारा में गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं होने का प्रतिशत .18 है।