Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsVoter Outreach in Moradabad 20 Contacted Over 400 000 Forms Distributed
4 लाख से ज्यादा मतदाताओं को अब दिए गणना प्रपत्र

4 लाख से ज्यादा मतदाताओं को अब दिए गणना प्रपत्र

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता प्रदेश भर में चल रहे मतदाताओं के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मुरादाबाद ने कुल मतदाताओं में करीब 20 फीसदी से संपर्क कर लिय

Nov 10, 2025 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

प्रदेश भर में चल रहे मतदाताओं के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मुरादाबाद ने कुल मतदाताओं में करीब 20 फीसदी से संपर्क कर लिया है। बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर मतदाताओं को सौंप रहे हैं। दो दिन में करीब ढाई लाख मतदाताओं से बीएलओ ने संपर्क किया है। इस विशेष अभियान में एसडीएम स्तर से मानीटरिंग भी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी कार्य समय से पूरे करने का निर्देश दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब तक चार लाख से ज्यादा मतदाताओं को बीएलओ को माध्यम से गणना प्रपत्र पहुंचा दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चार लाख से ज्यादा आंकड़ा रविवार की शाम तक हो गया जो सभी सूचनाओं के कलेक्शन के बाद और बढ़ जाएगा। हमारे जनपद में बीस फीसदी के आसपास मतदाताओं को गणना पपत्र दिए हैं। वह इन प्रपत्रों को भर कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी कोना छूटे नहीं। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ मुस्तैदी से संपर्क करें यह प्रयास है। इसके लिए लगातार एसडीएम स्तर से मानीटरिंग करवाई जा रही है। अन्य अधिकारी कर्मचारी भी इसमें सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को विशेष अभियान काफी अच्छा रहा। इसमें कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी, कुंदरकी, मुरादाबाद ग्रामीण और मुरादाबाद शहर में सभी जगह बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर पहुंचे। 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं को अब दिए गणना प्रपत्र 20 फीसदी मतदाताओं से ज्यादा से हो चुका संपर्क