Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsVoter List Special Revision Corrections to be Made for Errors in Submitted Forms
सुधार के ले लिए एसआईआर में प्रशासन ने मांगे सुझाव

सुधार के ले लिए एसआईआर में प्रशासन ने मांगे सुझाव

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में यदि गणना प्रपत्रों में कोई गड़बड़ी है, तो उसे सुधारने का अवसर दिया जाएगा। सही नाम कटने और गलत नाम शामिल होने से बचने पर जोर दिया गया।

Dec 05, 2025 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में जमा हुए गणना प्रपत्रों में कोई गड़बड़ी हो तो उसमें सुधार हो जाएगा। अब तक हुए कार्यों पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो गणना प्रपत्र ऐसे हैं जिनमें मृतक, शिफ्टेड अथवा अन्य डेटा जैसे उस पते पर जो निवास नहीं करते उसमें कोई दावा हो तो बताएं। ऐसा न हो कि कोई जीवित हो उसका नाम रह गया हो। इस तरह की कोई गड़बड़ी किसी की राजनीतिक दल के बूथ लेबल एजेंट को लगे तो उस डेटा को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए। इसलिए अभी यह सुनिश्चित कर लें कि जो फार्म जमा हुए हैं उनमें कोई गड़बड़ी तो नहीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम ई ने कहा निर्वाचन आयोग की मंशा है कि सही नाम कटे नहीं और गलत नाम शामिल नहीं हो। एडीएम ने यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि एक ही स्थान पर एक गणना प्रपत्र भरा जाए। दो दो जगह वोट नहीं रहेगा। सिर्फ एक ही स्थान पर मतदाता रह सकता है। एक से ज्यादा वोट रखने पर दंड का भी प्राविधान है। इस दौरान प्रमुख दलों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।