देखें नगर निगम वाले शहरों में किस जिले में कितने वोट कटे
Moradabad News - उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में झांसी और मुरादाबाद में सबसे कम वोट कटे हैं। मुरादाबाद में 3.87 लाख और झांसी में 2.19 लाख वोट काटे गए। लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% वोटर्स अब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट पाए गए। अन्य नगर निगम वाले जिलों में भी काफी वोट कटे हैं।

प्रदेश में मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नगर निगम वाले जिलों में तुलनात्मक रूप से सबसे कम वोट झांसी और मुरादाबाद में कटे हैं। अब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक अन्य मतदाताओं की सूची में ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद इसकी तस्दीक कर रही है। कुल मतदाताओं के सापेक्ष मुरादाबाद में 15.76 फीसदी तो झांसी में 13.92 फीसदी वोट कटे हैं। प्रदेश के कुल 17 नगर निगम वाले शहरों की बात करें तो सबसे ज्यादा एएसडी वोटर राजधानी लखनऊ में हैं। यहां सबसे 30 फीसदी मतदाता अब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मिले जिनके वोट काटे गए। मुरादाबाद में 3.87 लाख मतदाताओं के वोट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
इनमें सबसे ज्यादा नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.12 लाख वोट हटाए गए। मुरादाबाद ग्रामीण में 90 हजार से ज्यादा वोट कटे। वहीं कांठ बिलारी में 49 हजार से ज्यादा वोट कटे। ठाकुरद्वारा में 43 हजार व कुंदरकी में 41 हजार से ज्यादा वोट कटे हैं। नगर निगम वाले अन्य जिलों में कानपुर नगर में 25 फीसदी सबसे ज्यादा वोट कटे, प्रयागराज और मेरठ भी 24 फीसदी से ज्यादा वोट काटे गए। मथुरा, फिरोजाबाद, आयोध्या, झांसी जैसे छोटे जिलों में भी मुरादाबाद से ज्यादा प्रतिशत एएसडी वोटरों का है। जबकि संख्या में इन जिलों से ज्यादा वोट मुरादाबाद में कटे हैं। नगर निगम वाले जिलों की सूची टॉप 5 जिला वोट कटे प्रतिशत लखनऊ 12 लाख 30.05 गाजियाबाद 6.18 लाख 28.66 कानपुर नगर 9.02 लाख 25.50 मेरठ 6.65 लाख 24.65 प्रयागराज 11.56 लाख 24.64 बॉटम फाइव वाले पांच जिले जिला वोट कटे प्रतिशत झांसी 2.19 लाख 13.92 मुरादाबाद 3.87 लाख 15.76 सहारनपुर 4.32 लाख 16.37 गोरखपुर 6.45 लाख 17.61 अयोध्या 3.37 लाख 17.69
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


