नोटिस के बाद एसआईआर में सुनवाई शुरू
Moradabad News - मुरादाबाद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 70 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिनकी मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें नोटिस तामील हो रहे हैं। सुनवाई बुधवार से शुरू हो गई है और 1.96 लाख मतदाता प्रभावित हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार होंगे।

मुरादाबाद। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में जिन लोगों ने मैपिंग नहीं की है उनको नोटिस तामील होने लगे हैं। मुरादाबाद में लगभग 70 हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बुधवार से नोटिस पर संबंधित अफसरों ने सुनवाई शुरू कर दी। सभी अफसरों को बूथों के मुताबिक नोटिस की सुनवाई के लिए तैनात किया गया है। एसआईआर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा चुका है। इसके बाद दो विशेष दिवस भी हो चुके हैं। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या मुरादाबाद में 1.96 लाख है। इन सभी को नोटिस जाएंगे। इसके साथ ही जिन लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं उनकी सुनवाई बुधवार से शुरू हो जाएगी।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य करना है। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ एईआरओ से कहा कि वह तत्तपरता से ही इस कार्य पूरा करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि अब तक 70 हजार नोटिस जारी हो चुके हैं। विधानसभा क्षेत्रवार नोटिसों की तालीमी बीएलओ के माध्यम से करवाई जा रही है। सुनवाई में निस्तारण होता रहेगा। अगले नोटिस जारी होंगे। मतदाताओं को साक्ष्य देने का अवसर दिया जाएगा। एसआईआर में दावे आपत्तियां देने का सिलसिला चल रहा है। आगामी छह फरवरी तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


