बूथों पर पहुंचे बीएलओ, मतदाताओं ने किया शंका समाधान
Moradabad News - मुरादाबाद में रविवार को बीएलओ ने बूथों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के साथ उपस्थित होकर लोगों को मदद की। मतदाता अपने नाम चेक करने नहीं पहुंचे, लेकिन कई लोग फार्म 6 लेकर आए। बीएलओ ने आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मतदाताओं को अपने बूथ पर वोटर लिस्ट चेक करने की सलाह दी।

मुरादाबाद। रविवार को बीएलओ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट लेकर बूथों पर बैठे। लोगों ने पहुंच कर अपना नाम नहीं चेक किया। वहीं कई लोग अपने फार्म छह लेकर पहुंचे। बीएलओ ने उन्हें बताया कि किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। मुरादाबाद जिले में ढाई हजार से ज्यादा बूथों पर आज शाम 4.30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष दिवस तय किया गया है। जिन लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं वह फार्म 6 घोषणा पत्र के साथ जमा कर सकते हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि मतदाता अपने बूथ पर वोटर लिस्ट जरूर चेक करें।
मुरादाबाद जिले में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है। रविवार को मतदाता दावे अथवा आपत्तियां देने के लिए बूथों पर आए। तमाम मतदाता अधूरे कागजात लेकर आए। इसके चलते उन्हें बताया गया कि कौन से कागजात लेकर आने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित इस विशेष दिवस में सभी बीएलओ अपने बूथ पर सुबह 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य वोटर लिस्ट देख सकते हैं। एसआईआर के तहत गणना अवधि के दौरान अप्राप्य श्रेणी में चिन्हित किए गए वोटरों की सूची भी चेक कर सकते हैं। अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बीएलओ पढ़कर सुनाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अपने बूथों पर पहुंच कर वोटर लिस्ट जरूर चेक करें। तमाम लोगों के नोटिस भी बूथों पर बीएलओ लेकर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


