विधानसभा निर्वाचन में विशेष पुनरीक्षण के तहत 22056 की हुई वृद्धि
Moradabad News - विधानसभा निर्वाचन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 22056 मतों की वृद्धि हुई है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बैठक में बताया कि 27 अक्टूबर को 379301 मतदाता थे, जो 6 जनवरी को बढ़कर 335634 हो गए। अंतिम प्रकाशन पर कुल 355120 मतदाता रहे, जिसमें 190989 पुरुष और 184130 महिला मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 22056 मतों की वृद्धि हुई है,एसडीएम प्रीति सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी। एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंध करते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 27 अक्टूबर को 379301 मतदाता थे। आलेख के प्रकाशन 6 जनवरी को कल 3 लाख 35634 मतदाता हो गए और अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को कुल मतदाता 355120 हो गए दिन में से 190989 पुरुष और 184130 महिला मतदाता थी ।
6 जनवरी के पश्चात नए 22056 मतदाता की वृद्धि हुई। एसडीएम ने बताया कि 1329 पुरुष और 1241 महिला मतदाता बढ़े। 6 जनवरी के पश्चात संशोधित मतदाता 7570 थे। फॉर्म 20583 मतदाताओं ने भरा। इस प्रकार कल 10060 पुरुष और 11996 महिला मतदाताओं की वृद्धि हुई कल 2256 मत बढ़ गए। बैठक में संजीव कुमार सिंघल नवीन कुमार यादव दीपक वाल्मीकि डॉक्टर आफताब हाशमी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


