गणना प्रपत्रों में दोहरे फार्म की जांच शुरू
Moradabad News - मुरादाबाद में एक मतदाता द्वारा अलग नाम से दो गणना प्रपत्र भरने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू की है कि कहीं अन्य मतदाता भी ऐसा न कर चुके हों। सभी मतदाताओं को अपने भरे गए फार्म की जांच करने और एक फार्म वापस लेने का अवसर दिया गया है।

मुरादाबाद । मुरादाबाद में एक मतदाता के अलग नाम से दो गणना प्रपत्र भरने का मामला सामने आने के बाद अन्य प्रपत्रों की जांच शुरू हो गई है। प्रशासनिक अफसर बारीकी से गणना प्रपत्रों को खंगाल रहे हैं। जिससे कहीं किसी अन्य मतदाता ने दो दो गणना प्रपत्र तो नहीं भर दिए हैं। मतदाताओं के पास अभी अवसर है वह खुद अपने एक फार्म को वापस ले सकते हैं। मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सराय गुलजारीमल क्षेत्र में एक बूथ पर एक महिला ने एक आधार नंबर पर दो गणना प्रपत्र भर दिए। एक अमीना बानो के नाम दूसरा शमीम जहां के नाम।
इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बेटे ने फार्म भर कर जमा किया ऐसे में दोनों के विरुद्ध सुपर वाइजर राजीव कुमार ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। अब बाकी गणना प्रपत्रों को खंगाला जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि देखा जा रहा है कि कहीं ऐसा कोई अन्य मामला तो नहीं है जिसमें दो दो गणना प्रपत्र भर दिए गए हों। इस पूरे मामले में सभी ईआरओ ने गंभीरता से फार्म चेकिंग करवाने शुरू कर दिए हैं। मुरादाबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी आरओ को इस मामले में निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां गणना प्रपत्रों को क्रास चेक करें। मतदाता अपनी गलती खुद भी सुधार सकता है। मतदाता को सिर्फ एक ही गणना प्रपत्र भरना है। किसी ने अगर दो भरे हैं तो वह एक ही स्थान पर अपना वोट रखे। सभी ईआरओ और बीएलओ गणना प्रपत्रों की क्रास चेकिंग कर रहे हैं। जिससे कोई त्रुटि नहीं रह जाए। संगीता गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




