Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad News53 000 Voters Affected in Moradabad Due to SSD Data Review
मुरादाबाद में इतने मृतक मिले, मतदाता सूची से कम होंगे 53 हजार नाम

मुरादाबाद में इतने मृतक मिले, मतदाता सूची से कम होंगे 53 हजार नाम

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद जिले में 53 हजार मतदाताओं के वोट कटने की संभावना है। इनमें से मृतकों की संख्या 2 प्रतिशत है, जबकि स्थायी रूप से शिफ्टेड मतदाता 6 प्रतिशत हैं। चार प्रतिशत मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। चुनावी अधिकारियों द्वारा एएसडी डेटा की समीक्षा की जा रही है ताकि सुधार किया जा सके।

Dec 21, 2025 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। मुरादाबाद जिले में 53 हजार मतदाताओं के वोट कटेंगे। जो मतदाता एसएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट) में हैं उनमें मृतकों की संख्या दो प्रतिशत है। इनके अलावा स्थाई रूप से शिफ्डेट मतदाताओं की संख्या तकरीबन 6 फीसदी है। वहीं चार फीसदी ऐसे मतदाता जो ट्रैस नहीं हो सके अथवा अनुपस्थित पाए गए हैं। जो भी एएसडी हैं उनका रीवेरिफिकेशन भी किया जा रहा है जिससे डाटा में प्रतिशत की तब्दीली देखने को मिल सकती है। मुरादाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में एएसडी डेटा को खंगाला जा रहा है। जिससे जो भी सुधार किया जा सकता है कर दिया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.75 फीसदी और मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 2.68 फीसदी मतदाता मृतक चिन्हित हुए हैं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1.56 फीसदी मृतक मतदाता चिन्हित हैं जिनको एएसडी की सूची में शामिल किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि सभी बीएलओ एएसडी डेटा को खंगाल रहे हैं जिससे जो भी जानकारी या नया अपडेट हो उसे सुधारा जा सके। अभी फाइनल डेटा काम पूरा होने के बाद सामने आएगा। राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंटों से भी कहा गया है कि वह एएसडी के बारे में कोई जानकारी हो तो दे सकते हैं।