मारपीट मामले में तीन एफआईआर, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
Moradabad News - भगतपुर क्षेत्र के कुकरझुंडी गांव में भंडारे के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन और चार नामजद आरोपियों सहित 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

थाना भगतपुर क्षेत्र के कुकरझुंडी गांव में गुरुवार की शाम गांव के मंदिर पर चल रहे भंडारे के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुभाष की तरफ से तीन नामजद व कुछ अज्ञात एवं लवी चौधरी उर्फ अजय की तरफ से चार नामजद व कुछ अज्ञात एवं उपनिरीक्षक विनीत कुमार की तरफ से 18 नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। ग्रामीण सुभाष के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार को गांव के शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन हो रहा था तभी दूसरे पक्ष की तरफ से भंडारे की राशन सामग्री अपनी तरफ से देने का ऐलान किया जिस पर उन लोगों ने आपत्ति की तब आरोपियों धर्मेंद्र, मेधान्त उर्फ मिलन, मनोज व कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनके ऊपर सरिये से हमला कर दिया, हमले में उनके पक्ष के अंकुल घायल हो गया।
वहीं लवी चौधरी उर्फ अजय की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वे सुभाष के साथ थाना भगतपुर से रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने घर वापस आ रहे थे तभी आरोपियों मुलायम उर्फ राजीव, राजीव, नितिन, शिवम व अन्य अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर तमंचे से उस पर फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया एवं मारपीट में उनके पक्ष के सुभाष घायल हो गये। वही उप निरीक्षक विनीत कुमार की तहरीर के अनुसार ग्राम कुकरझुंडी में भंडारे के खर्च को लेकर मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी एवं पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था परंतु बाद में भगतपुर मोड़ पुलिया के पास दोनों पक्षों ने मारपीट की एवं फायर कर अफरा तफरी मचा दी जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस मामले में उप निरीक्षक विनीत कुमार की तहरीर के आधार पर लवी उर्फ अजय, सुभाष, सुखवीर उर्फ बब्बू, धर्मवीर सिंह, प्रदीप सिंह, कुलवंत, चंचल, अनुज, विपिन, नितिन, धर्मेंद्र, मेधान्त उर्फ मिलन, मनोज, अरविंद उर्फ अर्जुन, नितिन, शिवम, मुलायम उर्फ राजीव व ओमप्रकाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




