व्यापारी, पुत्र व भतीजे से मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया केस
रतुपुरा चौराहे पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रईस खान और उनके परिवार पर हमले के बाद, दूसरी पार्टी ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। मामला बुधवार को हुआ जब रईस खान और उनके सहयोगियों ने राजा खान और समीर खान पर हमला किया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को रतुपुरा चौराहे पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रईस खान बल्ले और उनके पुत्र तथा भतीजे के साथ मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। नगर के मोहल्ला ताली निवासी शराफत अली खान की तहरीर के अनुसार उनके पुत्र राजा खान और समीर उर्फ मोन्टी खान स्योहारा रोड स्थित ईदगाह के निकट अपनी दुकानों पर बैठे थे। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे रईस उर्फ बल्ले खान पुत्र असीदुल्ला खान, असद खान पुत्र रईस उर्फ बल्ले खान, इंशाल उर्फ मिल्की पुत्र यासीन खान तथा अरमान पुत्र नसीबुल्ला, निवासी मोहल्ला ताली, अपने साथ कुछ अज्ञात लोगों को लेकर राजा खान की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने राजा खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे समीर उर्फ मोन्टी खान को भी लोहे की रॉड, हॉकी और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि असद खान ने मोन्टी के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


