मेड तोड़ने का विरोध करने पर बुरी तरह से पीटकर किया घायल

Feb 28, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद पर ग्रामीण को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल किया गया। 27 फरवरी को खेत पर घास छीलते समय आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

मेड तोड़ने का विरोध करने पर बुरी तरह से पीटकर किया घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में खेत की मेड़ तोड़ने के विरोध पर ग्रामीण को बुरी तरह से मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में शनिवार को तहरीर पर एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के जंग बहादुर पुत्र डोली राम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 27 फरवरी को वह अपने खेत पर गया था। वहां खेत पर घास छील रहा था। शाम के वक्त 6 बजे गांव के खिलेंद्र पुत्र रघुवीर आ गया। खिलेंद्र ने कुछ दिन पहले उसके खेत की मेड़ तोड़ दी थी और कुछ पेड़ भी तोड़ दिए। जब एक पौधा मिट्टी से निकालकर उसे दिखाया, तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

गाली देने से मना किया तो उसके हाथ से खुरपी छीन कर जान से मारने की नीयत से गर्दन और हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर चोटें आई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।