Moradabad News: महिला पर जानलेवा हमला, तमंचे सहित आरोपी गिरफ्तार
Moradabad News: गांव गंजोवाली में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आसिफ नामक युवक ने महिला तहसीना के साथ मारपीट की और उसके खिलाफ फायरिंग का प्रयास किया। गोली चलने से बचने के बाद, आरोपी ने महिला को तमंचे की बट से ज़ख्मी किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Moradabad News: थाना क्षेत्र के गंजोवाली गांव में रास्ते में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उस पर तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। फायर मिस होने पर आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी नाजिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी तहसीना घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही आसिफ का रिक्शा खड़ा था।
रिक्शा हटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद आसिफ उनके घर पहुंच गया और तहसीना के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने तमंचे से फायर कर महिला की हत्या का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया । इसके बाद आरोपी ने तमंचे की बट से महिला के सिर और शरीर पर वार किए तथा उसका गला दबाने का भी प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के बाद घायल महिला के पति नाजिर ने थाना भगतपुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी आसिफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


