होलिका दहन स्थल पर स्कूल निर्माण कराने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Moradabad News - मझोली खास के ग्रामीणों ने होलिका दहन के लिए निर्धारित भूमि पर सरकारी स्कूल के निर्माण को लेकर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि यह भूमि होलिका दहन के लिए दर्ज है और इससे सामाजिक-धार्मिक परंपराओं में बाधा आएगी। उन्होंने स्कूल का निर्माण खाली भूमि पर कराने की मांग की थी।

मझोली खास में परंपरागत रूप से होलिका दहन के लिए निर्धारित भूमि पर सरकारी स्कूल का निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव मझोली खास में गाटा संख्या 218,रकबा 0.0120 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में होलिका दहन के नाम से दर्ज है। वर्षों से ग्रामीण इसी स्थान पर होलिका दहन करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने अब इस भूमि पर सरकारी स्कूल का निर्माण करा दिया गया है, जिससे गांव में सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो गई है।
इससे पूर्व ग्रामीणों ने यह मांग उठाई कि विद्यालय का निर्माण गाटा संख्या 217 पर कराया जाए, जो पहले से खाली थी, लेकिन उस सुझाव पर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान में गाटा संख्या 217 पर बाउंड्रीवाल, पेड़ और अन्य निर्माण कार्य करा दिए गए हैं, जबकि होलिका दहन के लिए कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। इससे आगामी होली पर्व के दौरान गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। ज्ञापन देने वालों में हेमराज सिंह,सत्यपाल,राकेश सिंह,सूरज सैनी,चरन सिंह,जग्गू सिंह,हरि शंकर,सुनील कुमार,रोहित कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


