विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन
Moradabad News - ग्राम मुड़िया राजा के ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसडीएम बिलारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मरघट की भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और नवीन परती भूमि पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया राजा के ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव में मरघट व नवीन परती भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु एक ज्ञापन एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह को सौंपा। सोमवार को मुड़िया राजा के ग्रामीण एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचे ,जहां उन्होंने कहा कि मुड़िया राजा में गाटा संख्या 379 पर मरघट की भूमि है। जिस पर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग अपना निर्माण करने के उद्देश्य जेसीबी लाकर खुदाई करने लगे हैं।
उन्होंने एसडीएम बिलारी को मरघट की भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मरघट़ के उत्तर में गाटा संख्या 380 पर नवीन परती की भूमि है। जिस पर गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में रजनीश गर्ग विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष, रघुराज, ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, ओमपाल कश्यप, छत्रपाल सिंह ,विक्रम सिंह, भरत सिंह, अभय चौधरी ,बबलू चौधरी, रोहित चौधरी, दीपक कुमार, प्रेमपाल सिंह ,जयपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, मोनू सैनी, वीर सिंह, दीपू कश्यप, उपेंद्र कुमार ,विकास, पंकज ,हर्ष, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।फोटो सहित
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


