Moradabad News: कुंदरकी के दो गांवों में जनसमस्याओं के समाधान को लगीं चौपाल

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: ग्राम पंचायत सैफपुर चित्तू और उदयपुर चंदन में 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रतिनिधि विक्की ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पेंशन, राशन और किसान सम्मान निधि जैसी मुद्दों पर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

Moradabad News: कुंदरकी के दो गांवों में जनसमस्याओं के समाधान को लगीं चौपाल

Moradabad News: विकास खंड की ग्राम पंचायत सैफपुर चित्तू एवं उदयपुर चंदन में शुक्रवार को 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुंदरकी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजानंद उर्फ विक्की ठाकुर ने किया। ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना रहा। विक्की ठाकुर ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। चौपाल के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, बिजली बिल और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने और किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। इस दौरान विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी और लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, संजय कश्यप, बीडीओ राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन, अब्बास खान, नफिसुल हसन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: कुंदरकी के दो गांवों में जनसमस्याओं के समाधान को लगीं चौपाल