Moradabad News: कुंदरकी के रूपपुर में ग्राम चौपाल में विधायक प्रतिनिधि ने सुनी समस्याएं

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: विकासखंड कुंदरकी के ग्राम रूपपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधि ब्रजानन्द ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की चर्चा की।

Moradabad News: कुंदरकी के रूपपुर में ग्राम चौपाल में विधायक प्रतिनिधि ने सुनी समस्याएं

Moradabad News: विकासखंड कुंदरकी के ग्राम रूपपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विधायक प्रतिनिधि ब्रजानन्द उर्फ विक्की ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। प्रशासन गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और मुख्यमंत्री विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं।

चौपाल में आपूर्ति, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।