ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरामपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर की गई वाहन चेकिंग

रामपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर की गई वाहन चेकिंग

रामपुर में पुलिस की वाहन चेकिंग रविवर को भी जारी रही। दिन निकलते ही पुलिस ने शहर की सड़कों पर वाहन चेकिंग...

रामपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर की गई वाहन चेकिंग
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 08 Dec 2019 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में पुलिस की वाहन चेकिंग रविवर को भी जारी रही। दिन निकलते ही पुलिस ने शहर की सड़कों पर वाहन चेकिंग की। कुछ बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।

यातायात के नियमों का पालन किए जाने पर पुलिस का जोर है। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया था। पूरे महीने सघन वाहन चेकिंग की गई, लेकिन माह बीतने के बाद भी वाहन चेकिंग पर पुलिस की सख्ती जारी है। रविवार को भी पुलिस ने वाहन चेकिंग की। शौकत रोड, जौहर रोड, गांधी समाधि, बरेली गेट और बिलासपुर गेट आदि में वाहन चेकिंग की गई। तीन सवारी और हेलमेट न लगाने वालों पर पुलिस ने सख्ती की। कुछ लोगों का ई-चालान कर जुर्माना वसूला गया और कुछ को उधार में चालान किया गया। पुलिस की वाहन चेकिंग से बाइक सवारों में खलबली मची रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें