कुंदरकी में 14 को होगा हज यात्रियों का टीकाकरण
Moradabad News - हज 2026 में जाने वाले आज़मीने हज के लिए टीकाकरण कार्यक्रम 14 फरवरी को मदरसा बशीरूल उलूम में होगा। इसमें चयनित लोगों को मेनिनजाइटिस और 65 वर्ष से अधिक के लोगों को इन्फ्लूएंजा वैक्सीन दी जाएगी। सभी को ओरल पोलियो ड्रॉप भी पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह टीकाकरण अनिवार्य है।

हज 2026 में पवित्र यात्रा पर जाने वाले आज़मीने हज के लिए टीकाकरण कार्यक्रम 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। टीकाकरण कुंदरकी के मदरसा बशीरूल उलूम में संपन्न होगा। ज़िला हज ट्रेनर तसलीम खान ने बताया कि ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर अयोजित होगा, जिसमें हज 2026 के लिए चयनितों को क्वाड्रिवेलेन्ट मेनिनजाइटिस वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी, इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सीज़नल इन्फ्लूएंजा वैक्सीन भी लगाई जाएगी, जबकि सभी आज़मीने हज को ओरल पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। हज यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह टीकाकरण अनिवार्य है।
आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों ने सभी आज़मीने हज से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है ताकि सफर से पहले सभी स्वास्थ्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




