Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsUttar Pradesh Lekhpal Protest Demands Justice for Sudhir Kumar s Alleged Murder
लेखपाल की मौत पर लेखपालों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

लेखपाल की मौत पर लेखपालों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Moradabad News - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लेखपाल संघ ने सुधीर कुमार की कथित हत्या के विरोध में धरना दिया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सुधीर की शादी 26 नवंबर को होनी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Nov 28, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील कांठ के लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को कथित हत्या बताते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत करने की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील में जिलों के अधिकारियों के बदलते व्यवहार एवं संवेदनहीनता की वजह से जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को लेकर लेखपाल संघ, कांठ के अध्यक्ष अली हुसैन के नेतृत्व में तहसील में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंनें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को होनी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था किंतु तहसील अधिकारियों ने एसआईआर ड्यूटी के नाम पर उसे छुट्टी नहीं दी। शादी की व्यवस्था के कारण 22 नवंबर को सुधीर लेखपाल को बैठक में उपस्थित न होने के कारण एआरओ द्वारा उसे निलंबित करवा दिया गया। 25 नवंबर को तहसीलदार के निर्देश पर आदेश निरीक्षक शिवराम, लेखपाल सुधीर कुमार के घर पहुंचे और कहा कि एसआईआर का कार्य पूरा कर दे नहीं तो अभी निलंबन हुआ है फिर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। आए दिन की फटकार शादी के लिए छुट्टी ना मिलने के कारण तनाव डिप्रेशन में लेखपाल सुधीर कुमार ने आत्महत्या की है। उसका घर उजड़ गया। यह आत्महत्या नहीं अपितु हत्या प्रतीत होती है। लेखपाल संघ ने 30 घंटे तक मुकदमा पंजीकृत न करने और दोषी अधिकारी के खिलाफ नामजद मुकदमा न लिखने पर आक्रोश जताया और धरना प्रदर्शन कर अधिकारी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने, मृतक की माता को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने, मृतक के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, एस ए आर की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। लेखपाल संघ ने ज्ञापन तहसीलदार राजकुमार को सोपा। इस दौरान अभिषेक चौहान लेखपाल संजीव सागर अंकित सक्सेना जहीरूद्दीन निशांत त्यागी सौरभ चौधरी अभिषेक चौहान डिंपल पाल मनीषा शर्मा आदि लेखपाल मौजूद रहे। फोटो कांठ 2, कांठ तहसील में शुक्रवार को प्रशासनिक अफसर को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लेखपाल।