श्रमिक पंजीयन शिविर, रोजगार मेले लगाएं : अनिल राजभर
Moradabad News - मुरादाबाद में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने श्रमिक पंजीयन शिविरों का आयोजन प्राथमिकता से करने और रोजगार मेले आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, विदेशों में रोजगार के अवसरों के लिए विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी की गई।

मुरादाबाद। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि श्रमिक पंजीयन शिविरों का आयोजन प्राथमिकता से किया जाए। जिसमें श्रमिकों का पंजीयन कराने के साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि श्रमिकों को उनका लाभ प्राप्त हो सके। सेवायोजन विभाग को अधिक से अधिक रोजगार मेले आयोजित करने को कहा। विदेशों में श्रमिकों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ मिलना सुनिश्चित कराने के लिए विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, मंडल के सभी जनपदों के सहायक श्रमायुक्त, सहायक निदेशक सेवायोजन, कारखाना व अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


