Moradabad News: आज पार्कर इंटर कॉलेज में होगी हाईस्कूल व इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा
Moradabad News: हाईस्कूल परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे, इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगीपरीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले के

Moradabad News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार, 28 जुलाई को पार्कर इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली में हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 717 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर पहचान एवं प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।


