Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsUrban Voter Enrollment Struggles Deadline Approaches with Only 800 000 Forms Submitted
शहरी क्षेत्रों में वोटरों के फार्म जमा करवाने की रफ्तार सबसे सुस्त

शहरी क्षेत्रों में वोटरों के फार्म जमा करवाने की रफ्तार सबसे सुस्त

संक्षेप:

Moradabad News - विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शहरी क्षेत्र में फार्म जमा करने की स्थिति सुस्त है। अभी तक केवल आठ लाख फार्म जमा हुए हैं और अंतिम तिथि चार दिसंबर है। बीएलओ और राजनीतिक दलों के एजेंटों ने मदद की है, लेकिन फार्म जमा करने की गति धीमी बनी हुई है।

Nov 24, 2025 12:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शहरी क्षेत्र में फार्म जमा करने में पसीने छूट रहे हैं। बीएलओ चक्कर लगा रहे हैं पर कई मतदाताओं ने फार्म नहीं जमा किए हैं। अभी तक आठ लाख फार्म जमा हो सके हैं। लगातार मानीटरिंग हो रही है। चार दिसंबर को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। ज्यादातर लोग अंतिम तिथि का इंतजार कर रहे हैं। ठाकुरद्वारा और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में काम सबसे तेज है। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में मुरादाबाद नगर और ग्रामीण पीछे हैं। कांठ और कुंदरकी की स्थिति भी ठीक है। जहां स्थिति खराब है वहां फोकस किया गया है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि हर हाल में काम समय से पूरा करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन क्षेत्रों में सुस्त काम है वहां समस्या का समाधान करके बराबरी पर लाया जाए। नगरीय क्षेत्र में जहां भी फार्म कम जमा हो रहे हैं वहां संबंधित ईएआरओ को सहयोग करने के लिए कहा गया है। मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कांठ, कुंदरकी, बिलारी और ठाकुरद्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों की उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम के स्तर से भी मानीटरिंग की जा रही है। जिससे जल्द फार्म की संख्या बढ़ाई जा सके। नगर विधान सभा क्षेत्र में पांच सौ से ज्यादा बूथ मुरादाबाद। नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता ज्यादा हैं। यहां पांच सौ से ज्यादा बूथ हैं। फार्म जमा होने की स्थिति सुस्त भी है और क्षेत्र बड़ा होने की वजह से भी समस्या हो रही है। बीएलओ की टीम यहां जुटी है और राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट भी सहयोग कर रहे हैं पर इसके बाद भी फार्म जमा करने की रफ्तार बेहद सुस्त है।