Moradabad News: विधायक के आवास से जुड़े युवकों की पिटाई के मामले में पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Moradabad News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुरादाबाद के रतूपुरा में भाजपा विधायक के आवास से जुड़े तीन युवकों के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले की जानकारी जुटाने के लिए 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। प्रतिनिधिमंडल 16 अक्टूबर को पीड़ित परिवार से मिलेगा और स्थानीय प्रशासन तथा जांच अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की स्थिति पर चर्चा करेगा।

Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र के रतूपुरा में भाजपा विधायक के आवास से जुड़े तीन युवकों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। प्रतिनिधिमंडल 16 अक्टूबर को मुरादाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और जांच अधिकारियों से मिलकर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा मोना मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित प्रतिनिधिमंडल को घटनाक्रम की जानकारी जुटाने और जांच की प्रगति जानने की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना के संबंध में उनकी बात सुनेंगे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला, हाजी इकराम कुरैशी, नवाजिस आलम, कुंवर सिंह निषाद, आजाद बेग, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, बिजनौर जिलाध्यक्ष हेनेरिता राजीव सिंह, रामपुर जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी और पूर्व प्रदेश महासचिव विनोद मिश्रा समेम अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।

