इंटर में 153 छात्रों ने छोड़ी अर्थशास्त्र की परीक्षा
Moradabad News - यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं में एनसीसी और 12वीं में अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल में 59 पंजीकृत में से 54 उपस्थित रहे, जबकि इंटर में 122 पंजीकृत में से 117 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र परीक्षा में 3465 पंजीकृत में से 3312 उपस्थित रहे।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को 10वीं में एनसीसी और 12वीं में अर्थशास्त्र परीक्षा हुई। पहली पाली में नौ और दूसरी पाली में 100 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। एक ओर जहां अर्थशास्त्र परीक्षा ने विद्यार्थियों का ज्ञान परखा। वहीं एनसीसी का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। पहली पाली में हाईस्कूल में एनसीसी और इंटरमीडिएट में कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल में 59 पंजीकृत, 54 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। इंटर में 122 पंजीकृत, 117 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 3465 पंजीकृत, 3312 उपस्थित और 153 अनुपस्थित रहे।
इस दौरान तीन सचल दल द्वारा निरीक्षण किया गया। बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला आदि विषयों की परीक्षा होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


