Moradabad News: मंडलीय बालिका क्रिकेट में अंडर-17 में मुरादाबाद, अंडर-19 में अमरोहा विजेता
Moradabad News: मुरादाबाद में पारकर इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-19 में अमरोहा ने जीत हासिल की, जबकि अंडर-17 में मुरादाबाद की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय टीम के चयन के लिए ट्रायल भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों की बालिकाओं ने भाग लिया।

Moradabad News: मुरादाबाद। पारकर इंटर कॉलेज में गुरुवार को मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 वर्ग में मुरादाबाद और अमरोहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अमरोहा की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-17 वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के साथ प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के चयन को ट्रायल भी लिया गया। इसमें रामपुर, बिजनौर और संभल समेत मंडल के विभिन्न जिलों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रूप में पीएलजेएल इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक सचिन चौधरी, बिजनौर के यूनुस हुसैन और राजकीय इंटर कॉलेज की शारीरिक शिक्षिका संगीता चौधरी शामिल रहे। जॉर्ज मसीह और देव दिवाकर ने अंपायर की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीति पाल, संभल के शारीरिक शिक्षक अनिल कपूर, प्रतुल शर्मा, सोनिया, अल्फरा समीम, बुशरा खान, मानीष और प्रियांशु समेत अन्य का सहयोग रहा। चयनित बालिकाएं 15 से 18 अक्तूबर 2026 तक मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

