ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबिना शर्त सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली

बिना शर्त सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के 85 सफाईकर्मियों की गैर हाजिरी लगाने के विरोध में हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत अंसारी के...

बिना शर्त सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 01 Aug 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के 85 सफाईकर्मियों की गैर हाजिरी लगाने के विरोध में हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत अंसारी के आश्वासन पर काम पर वापस लौट गए और बेमियादी हड़ताल स्थगित कर दी।

सफाई मजदूर आदेश चंद्र की माता रानी देवी के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में बिना अवकाश लिए चले गए 85 सफाई कर्मियों की अधिशासी अधिकारी ने गैर हाजिरी दर्ज कर दी थी। इसके विरोध में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाई मजदूर शुक्रवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। रविवार को पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत अंसारी ने हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों से बातचीत की। सफाई कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत अंसारी के आश्वासन पर हड़ताल बिना शर्त स्थगित कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें