ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादसबसे लेट पाकबड़ा का सबसे जल्दी उमरी का मिलेगा परिणाम

सबसे लेट पाकबड़ा का सबसे जल्दी उमरी का मिलेगा परिणाम

मुरादाबाद में ग्यारह निकायों की मतगणना शनिवार को होगी। मतगणना के बाद आने वाले परिणाम को लेकर तमाम अटकलें लग रही हैं। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे...

सबसे लेट पाकबड़ा का सबसे जल्दी उमरी का मिलेगा परिणाम
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 12 May 2023 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद में ग्यारह निकायों की मतगणना शनिवार को होगी। मतगणना के बाद आने वाले परिणाम को लेकर तमाम अटकलें लग रही हैं। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुरादाबाद नगर निगम समेत दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों के वोटों की गिनती होगी। नगर पंचायतों में सबसे जल्दी उमरी कला का और सबसे देर में पाकबड़ा का परिणाम आएगा।

नगर पालिकाओं में बिलारी से पहले ठाकुरद्वारा का परिणाम आएगा। मुरादाबाद जिले में पिछले चुनाव में दस नगर निकाय थे इस बार ग्यारह निकायों में मतदान हुआ है। महमूदपुर माफी में पहला चेयरमैन मिलेगा। अनुसूचित महिला के लिए सीट रिजर्व है। उमरी में सबसे कम 14 बूथों पर वोट डाले गए हैं। इस लिहाज से इस नगर पंचायत का सबसे पहले रिजल्ट मिलने की संभावना है। इसके ठीक बाद ढकिया नगर पंचायत का परिणाम आएगा यहां कुल बीस बूथ हैं। आठ नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 39 बूथ पाकबड़ा नगर पंचायत के हैं यहां सबसे अंत में रिजल्ट का अनुमान है। वहीं दो नगर पालिकाओं में ठाकुरद्वारा में 45 बूथ हैं और बिलारी में 48 बूथ हैं इस गणित से देखा जाए तो ठाकुरद्वारा का परिणाम बिलारी से पहले आएगा। मुरादाबाद नगर निगम समेत सदर तहसील की तीन नगर पंचायतों भोजपुर, अगवानपुर और पाकबड़ा के मतों की गिनती मंडी समिति मझोला में होगी। वहीं ठाकुरद्वारा में ठाकुरद्वारा नगर पालिका और ढकिया नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। बिलारी में बिलारी नगर पालिका, महमूदपुर माफी और कुंदरकी के वोटों की गिनती होगी। कांठ तहसील में कांठ और उमरी कलां नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। सभी निकायों की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।

निकायवार बूथों की संख्या

नगर निगम 578

बिलारी 48

ठाकुरद्वारा 45

उमरी कलां 14

कुंदरकी 29

भोजपुर धर्मपुर 29

कांठ 33

अगवानपुर 27

पाकबड़ा 39

ढकिया 20

महमूदपुर माफी 23

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें