ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादगैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का...

गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 22 Nov 2022 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

ऐंचोड़ा कंबोह थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पड़ोस के गांव निवासी दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए थे और दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक युवती को छोड़कर भाग गए थे। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युनूस निवासी नहरौली को ऐंचोड़ा कंबोह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें