ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादलखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें आंशिक रद, पांच के रूट बदले

लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें आंशिक रद, पांच के रूट बदले

रविवार को पंजाब जाने वाले यात्रियों का सफर दुश्वारियों भरा होगा। सहारनपुर-अंबाला के बीच पुल निर्माण के चलते आठ घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इसके चलते चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें आंशिक रूप से...

लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें आंशिक रद, पांच के रूट बदले
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 19 Dec 2019 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को पंजाब जाने वाले यात्रियों का सफर दुश्वारियों भरा होगा। सहारनपुर-अंबाला के बीच पुल निर्माण के चलते आठ घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इसके चलते चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद रहेंगी। ब्लाक के चलते जनसेवा, अंत्योदय, दुर्गियाना समेत पांच ट्रेनों को दिल्ली, पानीपत के रास्ते चलाया जाएगा।

उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल में सहारनपुर-अंबाला के बीच सरसावा और कालानौर स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के दो सब-वे का निर्माण होना है। इसके लिए रेल मुख्यालय ने रविवार को आठ घंटे का ब्लाक मंजूर किया है। पुल का काम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। काम के चलते पंजाब रूट पर रेल संचालन में बदलाव किया गया है। 21 फरवरी को लखनऊ से चलने वाली चंडीगढ़ इंटरसिटी(15011) ट्रेन सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। जबकि 22 फरवरी को यह ट्रेन सहारनपुर से चलेगी। इसी क्रम में श्रीगंगा नगर और हरिद्वार के बीच चलने वाली श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस (14711-12) ट्रेन भी अंबाला-हरिद्वार के बीच रद रहेगी। जबकि काम के चलते तीन ट्रेनों को निर्धारित रूट की बजाय बदले मार्ग से चलाया जाएगा। सहरसा-अमृतसर जनसेवा (14617-18)सहारनपुर की बजाय हापुड़-दिल्ली-पानीपत होकर चलेगी। इसी बदले मार्ग से ही कोलकत्ता-अमृतसर (12357), डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ (15903) और जालंधर-दरभंगा के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस(22552)ट्रेन चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें