इंस्पायर अवार्ड के लिए राजकीय हाईस्कूल सफीलपुर के दो छात्र चयनित

Mar 01, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - क्षेत्र के ग्राम सफीलपुर के राजकीय हाईस्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर अवार्ड में हुआ है। छात्रा आरुषि का मॉडल 'स्मार्ट आईओटी बेस्ड स्नेक डिटेक्टर' और छात्र प्रिंस का 'सोलर हीटेड टेंट' चयनित हुआ है। उन्हें दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली है।

इंस्पायर अवार्ड के लिए राजकीय हाईस्कूल सफीलपुर के दो छात्र चयनित

क्षेत्र के ग्राम सफीलपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के कक्षा नौ के दो विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिला स्तर पर हुआ है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कक्षा नौ की छात्रा आरुषि के मॉडल “स्मार्ट आईओटी बेस्ड स्नेक डिटेक्टर इन द एग्रीकल्चर फील्ड” तथा छात्र प्रिंस के मॉडल “सोलर हीटेड टेंट फॉर द इंडियन आर्मी” को चयनित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचारों को विकसित करने के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। प्रधानाचार्या अनीता चमोली ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है तथा उम्मीद जताई कि दोनों छात्र आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। ज्ञात रहे विज्ञान शिक्षिका स्वाति के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी मॉडल तैयार किए थे, जिन्हें जिला स्तर पर सराहना मिली। इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।