ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमूंढापांडे में जमीनी विवाद में दो गुटों में फायरिंग, किसान की मौत

मूंढापांडे में जमीनी विवाद में दो गुटों में फायरिंग, किसान की मौत

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर विसाठ गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग की गई। गोली लगने से किसान की मौत हो गई। दोनों ओर से चार लोग घायल हो...

मूंढापांडे में जमीनी विवाद में दो गुटों में फायरिंग, किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 01 May 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर विसाठ गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग की गई। गोली लगने से किसान की मौत हो गई। दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण इलाके में तनाव गहरा गया। आईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरार हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। गोलीबारी में मृत रियासत हुसैन 60 मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जैतपुर बिसाठ गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी जाफरी बेगम के अलावा तीन बेटे फिरासत राशिद और नासिर हैं। उन्होंने प्लाट गांव के रहने वाले सर्वेश के भाई से सालों पहले कोसी नदी किनारे जमीन खरीदी थी। वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे रियासत और उसका बेटा फिरासत खेत पर गए थे। वहां पहले से मौजूद सर्वेश और उसके बेटे मनीष से विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस दौरान गोलीबारी में रियासत की मौके पर ही मौत हो गई। फिरासत, मनीष, विक्की और सर्वेश घायल हो गए। विक्की की हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर किया गया। आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिरासत की तरफ से नौ वहीं मनीष की तरफ से चार लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने फिरासत और मनीष को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर सैंपल लिए हैं। अमित पाठक, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें