ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकांठ में बसपा छोड़ दो दर्जन ने थामा रालोद का दामन

कांठ में बसपा छोड़ दो दर्जन ने थामा रालोद का दामन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव मतलूब अहमद के आवास पर बसपा छोड़कर आए दो दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम...

कांठ में बसपा छोड़ दो दर्जन ने थामा रालोद का दामन
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 06 Dec 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांठ। संवाददाता

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव मतलूब अहमद के आवास पर बसपा छोड़कर आए दो दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों से खुश होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल एवं सपा की मेरठ में होने वाली रैली में भाग लेने को प्रदेश सचिव ने सभी लोगों से अपील की। रैली को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। बसपा छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में आने वालों में नफीस मलिक आलम खान, अनस कुरैशी, वकील अहमद, आरिफ अहमद, अखलाक, मोमिन, नसीम खान, इरशाद अहमद, सईद अंसारी, साकिर सलमानी, सोनू कश्यप, प्रशांत यादव, अर्जुन कुमार, मास्टर हनीफ, मौला सिंह सैनी, मुराद अली, जफर अली आदि रहे। रालोद नेता प्रणदीप गिल ने बसपा व अन्य दल छोड़कर रालोद में शामिल होने वालों का स्वागत किया।

फोटो कांठ 3 रालोद की सदस्यता ग्रहण कराते प्रदेश सचिव रालोद मतलूब अहमद।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें