ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, माता-पिता और बहन घायल
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 6 वर्षीय बच्ची जिया फातिमा की मौत हो गई। उसके माता-पिता और छोटी बहन घायल हो गए। परिवार अपनी ससुराल से लौट रहा था। हादसा सुबह 9:30 बजे जीरो पॉइंट पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूंढापांडे/मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो पॉइंट पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संभल जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक मनिहार निवासी अमजद (30) अपनी पत्नी मरजीना और दो बेटियों जिया फातिमा (6) और आदिवा नूरी (3) को लेकर अपनी ससुराल गोदी हमीरपुर गया था। शुक्रवार सुबह अमजद परिवार को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। सुबह 9:30 बजे जीरो पॉइंट कट से पर करके संभल की ओर जा रहा था तभी पीछे से आये ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अमजद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी बेटी जिया फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमजद की पत्नी मरजीना और सबसे छोटी बेटी आदिवा घायल हो गए। एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत ही गई है। उसके माता-पिता और बहन घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


