ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादत्रिवेणी शुगर मिल बंद, भटके यात्री

त्रिवेणी शुगर मिल बंद, भटके यात्री

ठाकुरद्वारा के त्रिवेणी शुगर एंड इंडस्ट्रीज रानीनागल में तकनीकी खराबी के चलते गन्ना लदे वाहन सड़क पर ही खड़े रह...

त्रिवेणी शुगर मिल बंद, भटके यात्री
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 14 Nov 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरद्वारा के त्रिवेणी शुगर एंड इंडस्ट्रीज रानीनागल में तकनीकी खराबी के चलते गन्ना लदे वाहन सड़क पर ही खड़े रह गए। करनपुर-रतूपुरा हाईवे जाम हो गया। देर रात तक लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

करनपुर-रतूपुरा मार्ग स्थित त्रिवेणी शुगर एंड इंडस्ट्रीज रानीनांगल चार दिन पूर्व शुरू हुई थी। रविवार को मिल में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से मिल बंद हो गई। रविवार देर शाम तक मिल चालू नहीं हो पाई है। गन्ना लदे वाहन सड़कों पर ही खड़े रह जाने की वजह से करनपुर रतूपुरा मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। इसके अलावा खवाजपुर रानी नागल सहित कई गांवों के मार्ग भी गन्ना लदे वाहनों से जाम हो चुके हैं। रास्ते जाम हो जाने से यात्रियों की बुरी फजीहत हो रही है। रविवार देर रात तक सभी रास्ते बंद हैं और यात्री पैदल मंजिलों तक पहुंचने के लिए भटक रहे हैं। यहां बता दें कि प्रतिदिन शिफ्ट चेंज होने पर दो बजे गन्ना लदे वाहन त्रिवेणी शुगर मिल रानी नागर की यार्ड के भीतर लिए जाते हैं। जबकि वाहन सुबह 10 से 11 बजे के बीच मिल गेट पर पहुंच जाते हैं। हिना गन्ना लदे वाहनों से प्रतिदिन ही सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बाद तक जाम लगा रहता है। इस समय विद्यालय का अवकाश का होता है, जिससे उसे स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें